Advertisement
Home उत्तरप्रदेश कभी सेना का फर्जी कैप्टन तो कभी दरोगा बनकर जालसाजी, सेना में...

कभी सेना का फर्जी कैप्टन तो कभी दरोगा बनकर जालसाजी, सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लेता था पैसे

0
1578
fake army captain arrested from lucknow
fake army captain arrested from lucknow
Advertisement

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंकित मिश्रा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को कैप्टन बनकर सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों को ठगा था. उसे बुधवार देर रात पीजीआई चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया. एसटीएफ को मिल्रिटी इंटेलिजेंस (एमआई) से इसकी सूचना मिली थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने पीजीआई अस्पताल के पास कार में सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुलतानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी अंकित मिश्रा के तौर पर की गयी। पूछताछ में उसने बताया कि वह आर्मी रिक्रूटमेंट आफिसों के बाहर आर्मी के कैप्टन की वर्दी पहनकर घूमता है और नौकरी के लिए परेशान बेरोजगार नवयुवकों को भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे मोटी रकम लेकर ठगी का कार्य करता है। ठगी का कार्य वह पिछले कई वर्षों से कर रहा है।

उसने बलिराम निवासी संत कबीर नगर व राहुल निवासी एटा से नायक पद पर भर्ती कराने के नाम पर 05-05 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से इन दोनों द्वारा पूर्व में चार लाख 40 हजार रुपये दिए गए थे व आज इन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र की छायाप्रति देकर शेष छह लाख 60 हजार रुपये लेने के लिए लखनऊ बुलाया था।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here