
उत्तराखंड के चमोली में ही एनटीपीसी की बहुचर्चित निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना की तपोवन स्थित सुरंग में भी पानी के साथ मलबे का रिसाव हो रहा है।सुरक्षा की द़ष्टि से एनटीपीसी ने इस सुरंग में कार्य बंद कर श्रमिकों को फिलहाल वहां से हटा दिया है। एनटीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि सुरंग निर्माण कार्य में यह एक सामान्य बात है। वहीं जिला प्रशासन ने इस संबंध में एनटीपीसी से रिपोर्ट मांगी है।
Advertisement



