Advertisement
Home उत्तराखंड पौड़ी में फ‍िर गुलदार का आतंक, महिला पर झपटा आदमखोर; ‘मौत’ के...

पौड़ी में फ‍िर गुलदार का आतंक, महिला पर झपटा आदमखोर; ‘मौत’ के जबड़े से खींच लाया युवक

0
18
Leopard terror strikes again in Pauri, man-eater attacks woman; young man rescues her from the jaws of death
Leopard terror strikes again in Pauri, man-eater attacks woman; young man rescues her from the jaws of death
Advertisement

पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा के ग्राम देवराड़ी में गुलदार के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के ही एक युवक ने बहादुरी का परिचय देते हुए महिला को गुलदार के जबड़े से खींच कर बचाया।जानकारी के अनुसार ग्राम देवराड़ी निवासी कंचन देवी गांव के समीप ही खेतों में घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उन पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। कंचन देवी का शोर सुन समीप ही खड़ा अंकित भंडारी तत्काल मौके पर पहुंचा और गुलदार से जा भिड़ा। अंकित ने गुलदार को धक्का देने के साथ ही कंचन को अपनी ओर खींचा।अचानक हुए हमले से गुलदार भी सकपका गया और कंचन देवी को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। गंभीर हालत में उन्हें पोखड़ा स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटद्वार के लिए रेफर किया गया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार सक्रिय है। लेकिन,वन विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय बैठा है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here