Advertisement
Home उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल में हैरान करने वाला मामला, डेढ़ साल की बच्ची के...

श्रीनगर गढ़वाल में हैरान करने वाला मामला, डेढ़ साल की बच्ची के नाक से निकली सेफ्टी पिन

0
0
A shocking incident took place in Srinagar, Garhwal. A safety pin was found in the nose of a one-and-a-half-year-old girl.
A shocking incident took place in Srinagar, Garhwal. A safety pin was found in the nose of a one-and-a-half-year-old girl.

उप जिला संयुक्त अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल में ईएनटी डाक्टर दिग्पाल दत्त ने डेढ़ साल की बच्ची के नाक में फंसी सेफ्टी पिन को निकाला है।बताया कि यह पिन सेफ्टी तीन दिन पूर्व बच्ची के नाक में फंस गई थी। बच्ची बार-बार अंगुली नाक में डाल रही थी।उसकी नाक से बदबूदार डिस्चार्ज आने लगा और हल्की ब्लीडिंग भी हो रही थी। बच्ची लगातार चिड़चिड़ी बनी हुई थी। इस पर माता-पिता उसे अस्पताल लेकर आए।

ईएनटी जांच में पता चला कि बच्ची की नाक में सेफ्टी पिन फंसी हुई थी, जिससे अंदर संक्रमण फैलने लगा था। काफी मशक्कत के बाद पिन को निकाल गया।डाक्टर दत्त के अनुसार, यदि ऐसी वस्तु लंबे समय तक नाक में फंसी रहे तो गंभीर इंफेक्शन के साथ नाक की अंदरूनी हड्डी तक गलने का खतरा हो सकता है।उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चा बार-बार एक ही नाक में अंगुली डाल रहा हो, एक तरफ से बदबूदार पानी या खून आ रहा हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।खुद से वस्तु निकालने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है, क्योंकि वस्तु सांस या खाने की नली में फंस सकती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here