Advertisement
Home उत्तराखंड उत्तराखंड रोडवेज की बस ऑनलाइन बुक करने पर पाएं डिस्काउंट, लेकिन केवल...

उत्तराखंड रोडवेज की बस ऑनलाइन बुक करने पर पाएं डिस्काउंट, लेकिन केवल इस शहर के लिए ऑफर

0
0
Get a discount on booking Uttarakhand Roadways buses online, but the offer is valid only for this city.
Get a discount on booking Uttarakhand Roadways buses online, but the offer is valid only for this city.

ऋषिकेश आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो की ओर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में डिस्काउंट योजना का लाभ लेने को यात्रियों को जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है।डिपो की सहायक महाप्रबंधक अंजलिका शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश आईएसबीटी से संचालित रोडवेज बसों के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए टिकट शुल्क में कई डिस्काउंट ऑफर किए गए हैं।

बताया कि चार टिकट बुक करने पर 10 प्रतिशत, पांच टिकट पर 12 व छह टिकट बुक करने पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। जो यात्री जाने व आने का टिकट ऑनलाइन बुक करेंगे उन्हें भी किराए में 10 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।डिपो प्रबंधन ने आईएसबीटी में कई पोस्टर चस्पा किए हैं। यह योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here