Advertisement
Home उत्तराखंड कोटद्वार में मकान ध्वस्त, मलबे में दबे 3 लोग, बचाव दल रेस्क्यू...

कोटद्वार में मकान ध्वस्त, मलबे में दबे 3 लोग, बचाव दल रेस्क्यू में जुटा

0
0
Rain wreaks havoc in Kotdwar; three people trapped under debris after house collapses; rescue teams engaged in operations.
Rain wreaks havoc in Kotdwar; three people trapped under debris after house collapses; rescue teams engaged in operations.

कोटद्वार द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) में भारी बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बचाव दल रेस्क्यू में जुट गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से भारी बारिश का सिलसिला जारी है।बीती रात से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। निरंतर हो रही बारिश से सिलगाड़ व लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। सरुडा़ गांव में पंचायत घर, व खोह नदी के तट पर बने आशियानों को खतरा बना हुआ है।लंगूरगाड़ नदी से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी नदी के प्रवाह से खतरे में है। पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है। एनएच 534 में कई जगह भूस्खलन होने से यातायात आवाजाही ठप हो गई है। रपटे में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here