उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जगह-जगह भूस्खलन के कारण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों समेत दर्जनों संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं, जिससे कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालयों और चीन सीमा से संपर्क टूट गया है।
Advertisement




