संवाद सूत्र, गरुड़। ससुर की प्राथमिकी पर कोतवाली पुलिस ने बहु के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। विदित रहे कि कोतवाली क्षेत्र बैजनाथ के जैसर गांव निवासी 21 दिन की मासूम भूमि की गत दिनों अचानक तबियत बिगड़ गई थी। तब स्वजन उसे सीएचसी बैजनाथ लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि ससुर केशर सिंह कोरंगा ने मासूम की मौत के लिए अपनी ही बहु को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहु दीपा देवी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 ( 1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
Advertisement




