Advertisement
Home उत्तराखंड होली पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, हरिद्वार से चलेंगी...

होली पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, हरिद्वार से चलेंगी बसें

0
56
Passengers going home on Holi will get relief, Holi Special Bus will run from Haridwar
Passengers going home on Holi will get relief, Holi Special Bus will run from Haridwar
Advertisement

रोबिन मल्ल, हरिद्वार। रंगों के पर्व होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं होली को देखते हुए चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।

परिवहन निगम डिपो हरिद्वार के पास वर्तमान में 119 बसें हैं। इनमें 62 निगम की अपनी बसें और 57 अनुबंधित बसें हैं। तीन और चार मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है लेकिन दबाव बढ़ते ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here