रोबिन मल्ल, हरिद्वार। रंगों के पर्व होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं होली को देखते हुए चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
परिवहन निगम डिपो हरिद्वार के पास वर्तमान में 119 बसें हैं। इनमें 62 निगम की अपनी बसें और 57 अनुबंधित बसें हैं। तीन और चार मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। फिलहाल अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है लेकिन दबाव बढ़ते ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
Advertisement




