Advertisement
Home उत्तराखंड CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम...

CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी

0
0
CM Dhami said – Namaz is not allowed on the roads in Devbhoomi, Chardham pilgrims should not face any problem.
CM Dhami said – Namaz is not allowed on the roads in Devbhoomi, Chardham pilgrims should not face any problem.

सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त होनी चाहिए। हमने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए। किसी को भी इस व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। इसलिए इस समय सड़कों को धार्मिक प्रदर्शनों का जरिया बिल्कुल भी नहीं बनने दिया जाएगा। हमने तय किया है कि किसी भी कीमत पर हमारे राज्य में आने वाले सनातनी और चारधाम तीर्थयात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।कुछ लोग हर चीज़ को केवल वोट बैंक के नजरिए से देखते हैं, और यह सही नहीं है। इन सभी व्यवस्थाओं में हमें वोट बैंक से ऊपर उठना चाहिए। हम किसी को भी देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से छेड़छाड़ नहीं करने देंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here