Advertisement
Home उत्तराखंड पहाड़ी इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश के...

पहाड़ी इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

0
1
The weather will remain unpredictable in the hilly areas today, with warnings of thunderstorms and rain.
The weather will remain unpredictable in the hilly areas today, with warnings of thunderstorms and rain.

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का भी अनुमान है। वहीं, केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे गर्मी से राहत मिलने के भी आसार हैं। 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here