राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को देहरादून पहुंच चुकी हैं।देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
आधे घंटे ‘जीरो जोन’ रहा मार्ग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर राष्ट्रपति निकेतन तक के मार्ग पर छह प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए थे।काफिला गुजरने के दौरान पूरे मार्ग को करीब आधे घंटे के लिए ‘जीरो जोन’ घोषित कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह रोक दिया गया। इस दौरान राहगीरों और आम जनता को भीषण धूप में काफिले के गुजरने का इंतजार करना पड़ा।



