Advertisement
Home टॉप न्यूज़ भाई ने टिफिन में रखकर पटाखा जलाया, वीडियो बना रही बहन के...

भाई ने टिफिन में रखकर पटाखा जलाया, वीडियो बना रही बहन के पेट में घुसा स्टील का टुकड़ा; मौत

0
3039
Firecracker burst in steel tiffin, a piece entered the stomach of the sister making the video
Firecracker burst in steel tiffin, a piece entered the stomach of the sister making the video
Advertisement

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बुधवार को एक टिफिन बॉक्स उल्टा रखकर पटाखा फोड़ने से स्टील के टुकड़े शरीर में घुसने से 20 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बता दें कि भाऊगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि घटना करजू गांव की है जब लड़की अपने घर के बाहर पटाखे फोड़ रही थी.

युवती ने एक स्टील के टिफिन-बॉक्स को ‘सुतली बम’ के ऊपर स्टील का बर्तन रख कर उल्टा जलाकर रख दिया। हालांकि, जैसे ही पटाखा फटा, उसने स्टील के बक्से को टुकड़ों में तोड़ दिया और उसके छींटे पेट सहित उसके शरीर में घुस गए जिसके बाद युवती की हालात बिगड़ने लगी उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

बता दे कि मृतका का नाम टीना है टीना की उम्र महज़ 20 वर्ष की थी वह फार्मेसी कर रही थी वह दिवाली पर अपने घर में गोवर्धन पूजा के बाद पटाखे फोड़ रही थी बता दे कि टीना अपने छोटे भाई की पटाखे फोड़ते हुए वीडियो बना रही थी उसके छोटे भाई ने एक हम स्टील के बर्तन के नीचे रख दिया लेकिन जब बम फूटा दो स्टील के बर्तन का टूटा हुआ हिस्सा टीना के पेट में लग गया जिसके बाद टीना वहीं पर गिर गई इसके बाद परिजन टीना को अस्पताल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here