पति ने प्राइवेट पार्ट काटकर देवता को चढ़ा दिया, वजह जानकर उड़ गए सबके होश

0
3800
The husband cut off the private part and offered it to the deity, everyone was shocked to know the reason
The husband cut off the private part and offered it to the deity, everyone was shocked to know the reason (Image Credit: Social Media)

बिहार से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। यह घटना मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के रजनी प्रसादी गांव का है। जहां पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया और उसे कुलदेवता के पास रख दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं, अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार रात यह घटना हुई है। जहां एक युवक की पत्नी मायके चली गई थी। वह अभी तक नहीं लौटी थी। इस बात से युवक नाराज हो गया और उसने अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना के बाद जब जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। 25 वर्षीय युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी।

इसके बाद युवक दोपहर से शाम तक उसे खोजते रहा। लेकिन पत्नी उसे नहीं मिली. इसके बाद युवक रात में सो रहा था। अचानक रात को जगा और किसी धारदार हथियार से अपने पाइवेट पार्ट काट कर कुलदेवता स्थान के पास रख दिया। इसके बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

युवक के परिजनों का कहना है कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। युवक पंजाब की मंडी में रहकर काम करता था। वह करीब दो महीने पहले घर आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा है।

युवक के परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। इसके बाद से वह मायके से वापस नहीं लौटी। इस बात से नाराज होकर युवक ने शुक्रवार की रात धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here