Advertisement
Home उत्तरप्रदेश उत्तराखंड: मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है दुश्वारी, अगले तीन दिन घने...

उत्तराखंड: मैदानी क्षेत्रों में बढ़ सकती है दुश्वारी, अगले तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी

0
12
Uttarakhand Weather Today: Difficulties may increase in the plains, warning of dense fog for the next three days
Uttarakhand Weather Today: Difficulties may increase in the plains, warning of dense fog for the next three days
Advertisement

मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड अभी और दुश्वारी बढ़ा सकती है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में पारे में इजाफा हुआ।वहीं, ऊधमसिंह नगर व आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। मंगलवार को घने कोहरे के कारण ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने को कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here