उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 10 फीसदी बढ़ा मानदेय

0
22
Good news for Upanal employees, honorarium increased by 10 percent
Good news for Upanal employees, honorarium increased by 10 percent

नया साल उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। पुष्कर धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के मानदेय को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद उपनल कर्मचारियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाने का शासनादेश जारी किया है।

 

उपनल कर्मचारियों की मांग थी कि वेतन 20% बढ़ाया जाए। जिसे धामी सरकार ने स्वीकार कर 10 फीसदी बढ़ा दिया है। बता दें अपनी मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी 12 फरवरी हड़ताल पर थे और उनकी मांग थी कि वेतन बीस प्रतिशत बढ़ाया जाए। साथ ही नैनीताल हाई कोर्ट के नियमितीकरण के आदेश को लागू किया जाए। सरकार का सर्वोच्च न्यायालय में विशेष याचिका को वापस लिए जाने मांग की थी। साथ ही यह भी मांग की गयी थी कि जिन पदों पर नियमित नियुक्ति की जा रही है, उन पदों पर तैनात कार्मिकों को ना हटाया जाए।

 

कर्मियों ने मांग न किए जाने पर चेतावनी दी थी कि बोर्ड परिक्षा और लोक सभा चुनाव को बहिष्कार किया जाएगा। सरकार के 10% मानदेय बढ़ाने के आश्वासन के बाद कर्मी अपने काम पर वापस लौट गए थे। अब सरकार ने आश्वासन के अनुसार 10% मानदेय बढ़ा दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here