Advertisement
Home उत्तराखंड देहरादून: हाई-प्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद

देहरादून: हाई-प्रोफाइल जुए का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार; लाखों की नकदी बरामद

0
0
High-profile gambling racket busted in Dehradun, 18 arrested; lakhs in cash recovered
High-profile gambling racket busted in Dehradun, 18 arrested; lakhs in cash recovered

दून पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि लाखों रुपये की नगदी और जुए का सामान बरामद किया गया।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मई की रात सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में छापा मारा।यहां तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को मौके से दबोच लिया। उनके कब्जे से 3,10,600 रुपये की नगदी, चार गड्डी ताश (208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोशन लाल बंसल अपने फ्लैट में जुए का संचालन कर रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here