उत्तराखंड: पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंच गया पति

0
37
Husband reached the police station after killing his wife in Haridwar
Husband reached the police station after killing his wife in Haridwar

हरिद्वार जिले के लक्‍सर में पति ने घर में रात को सो रही पत्नी की गला घोट कर हत्या को अंजाम दिया और सुबह होते ही खुद थाने पहुंच गया। पति पत्नी के चरित्र पर संदेह होने की वजह से अक्सर दोनों के बीच अनबन रहती थी। जिसके चलते पत्नी का चुन्नी से गला घोटा और उसकीहत्या कर दी।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव के रहने वाले बबलू की शादी कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की सुशीला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।

शनिवार रात एक बार फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर सो रही पत्नी को पति ने चुन्नी से गला घोटा और उसे मौत के घाट उतार दिया. सुबह होते ही वह खुद खानपुर थाने पहुंच गया। और पुलिस को सूचित किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

बताया गया कि मृतक महिला की बबलू के साथ दूसरी शादी थी। उनके 10 व 12 साल के बच्चे हैं। मृतका के भाई सुशील ने बबलू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here