उत्तराखंड के लिए गौरवान्वित पल, पांडे दंपति होंगे संगीत नाट्य पुरस्कार से सम्मानित

0
7
Proud moment for Uttarakhand, Pandey couple will be honored with Sangeet Natya Award
Proud moment for Uttarakhand, Pandey couple will be honored with Sangeet Natya Award

उत्तराखंड के अध्यापक पांडे दंपति संगीत नाट्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित होंगे। ये अवॉर्ड डॉक्टर संजय पांडे और उनकी पत्नी डॉक्टर लता पांडेय को मिलेगा। इतिहास में पहली बार होगा जब संगीत नाट्य अकादमी किसी दंपति को एक साथ दिया जाएगा। ये अवॉर्ड 27 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिया जाएगा।

बता दें कि डॉक्टर संजय पांडे ओर उनकी पत्नी डॉक्टर लता पांडेय पेशे से अध्यापक है। पिछले 20 सालों से ये दोनों संगीत के क्षेत्र में काम कर रहे है। मूल रूप से जिला बागेश्वर के वज्यूल गांव निवासी डॉक्टर संजय पांडेय की शिक्षा जोशीमठ से हुई। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से हायर एजुकेशन व पीएचडी की डिग्री हासिल की है। फिलहाल वे गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला निष्पादन केंद्र के वरिष्ठ अध्यापक के तौर पर कार्यरत है।

डॉक्टर लता पांडेय मूलतः अल्मोड़ा की रहने वाली है। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई अल्मोड़ा से ही हुई है। नैनीताल यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद वेजीजीआईसी श्रीनगर में शिक्षिका के तौर पर तैनात हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here