उत्तराखण्ड: बेटे ने मां से की दुष्कर्म करने की कोशिश, नाकामयाब होने पर पीट-पीट कर मार डाला..

0
56
Step son tried to rape his mother in vikas nagar uttarakhand
Step son tried to rape his mother in vikas nagar uttarakhand

चरित्र मानव व्यक्तित्व का वह अंश है जिसके द्वारा उसमें सद गुणों का विकास होता है और उसकी गुणवत्ता की पहचान बनती है| चरित्रवान व्यक्ति समाज में आदर का पात्र बनता है और चरित्रहीन व्यक्ति समाज में अपमान, तिरस्कार, उपेक्षा का पात्र बनता है| सज्जनता की पहचान चरित्र से होती है |

उत्तराखण्ड के विकास नगर से ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे हर कोई हैरान है। दराशल यहां नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करी |पुलिस ने बताया की आरोपी ने ये घीनोना काम तब किया जब उसके पिता घर पर मौजूद नहीं थे और मौका देखकर अपने मां से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करी और जब वो अपने इन घटिया मां मंसूबे में कामयाब नही हों सका तो उसने अपनी मां की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके बाद माँ की हालत देखने लायक ना रही |

पिता ने घर लौटने पर पत्नी की यह हालत पाई और तुरंत पास के अस्पताल ले गए| लेकिन महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।जिसके बाद महिला को देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया | लेकिन वहा के डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए महिला को ऋषिकेश के एम्स ले जाने की सलाह दी जिसके बाद घरवाले घायल महिला को वापस विकासनगर लाने लगे। लेकिन गुरुवार को देर रात महिला ने दम तोड दिया।

आरोपी बेटे के खिलाओ महिला के जेठ के लड़के की ओर से डाकपत्थर चौकी में तहरीर दी गई है। जिसके बाद चौके प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सौतेले बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जिसके बाद अब फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके साथ साथ पुलिस मामले की भी जांच कर रहीं है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here