सेना के जवान ने दो हवलदारों पर बरसाई गोलियां, दिनों की मौत, जवान फरार

0
6144
Army jawan shot dead two of his own comrades in Pathankot
Army jawan shot dead two of his own comrades in Pathankot (फ़ोटो साभार: दैनिक भास्कर)
Advertisement

पठानकोट स्थित सेना के मीरथल आर्मी कैंप एरिया में सेना के एक जवान ने अपने 2 साथियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। इससे पहले पंजाब के अमृतसर में भी सेना के एक जवान ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया था। आरोपी जवान छुट्टी नहीं मिलने से परेशान एवं नाराज चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मीरथल कैंप में तैनात लोकेश नामक जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती रात जब वह कैंप में गया तो उसकी अपने साथी हवलदार गौरी शंकर व सूर्यकांत के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि लोकेश ने अपने साथियों पर गोलियां दाग दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक जवान पश्चिम बंगाल के बताए जाते हैं।

इसके बाद लोकेश घटनास्थल से भाग गया। आर्मी की तरफ से संबंधित पुलिस स्टेशन नंगरपुर को इसकी सूचना दी गई है। वहीं घटना स्थल पर आर्मी ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग क्यों की गई, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बहरहाल सेना व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले मार्च माह के दौरान अमृतसर जिले में बीएसएफ के खासा मुख्यालय में कांस्टेबल ने मेस में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here