जवान को किन्नर बुलाते थे, गंदी हरकत करते थे साथी जवान, पिता बोले मां से कही मन की बात, हत्या के बाद शव को लटकाया

0
5309
Sucide case of bmp jawan in buxar, father said not sucide it was murder
Sucide case of bmp jawan in buxar, father said not sucide it was murder

बक्सर में रविवार को एक BMP-4 जवान का टॉयलेट में गमछे से लटका शव मिला था। सुसाइड की सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जवान बेटे की हत्या की गई है। वह सुसाइड नहीं कर सकता।

उसने मां से बताया था कि साथ उसे किन्नर कहकर बुलाते थे। उसके साथ गंदी हरकतें भी करते थे। 25 जून को उसने फोन कर बताया कि 26 की सुबह वो घर आ रहा है, लेकिन 26 को उसकी मौत की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप है कि बैरक में सब कुछ सामान्य नहीं था। पुलिस ने कमरे से बरामद डायरी परिजनों को दिखाई है। इसमें परिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या का कारण बताया गया। परिवार उस हैंड राइटिंग को किसी और की बता रहा है।

हालांकि इसकी बक्सर SP के नेतृत्व में इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। परिजनों के सामने वीडियो फोटोज लेकर कमरे को सील कर दिया गया है। रविवार देर शाम जांच के लिए FSL की टीम भी पहुंची।

किन्नर कहकर चिढ़ाते थे भोला के साथी जवान: मृतक भोला प्रजापति (24) के पिता चन्देश्वर प्रजापति ने बताया कि भोला को उसके जवान साथी किन्नर कहकर उसे चिढ़ाते थे। साथी जवान उसके साथ तरह-तरह की गंदे हरकत करते थे। तीन महीने पहले वह घर गया था तो वह अपनी मां रामकली देवी को यह बात बताई थी।

इस पर रामकली देवी यह जानकारी अपने दमाद राकेश को दी। परिजनों के कहने पर जवान ने लिखित शिकायत अपने कमांडेंट को दी थी। लेकिन कमांडेंट ने शिकायत को लौटा दिया था।

गांव आने के लिए घर से मांगे थे 5 हजार रुपए: बताया गया कि मृतक भोला प्रजापति अभी तक जो भी कमाता था। अपने परिजनों को पूरा पैसा दे देता था। 25 जून को घर आने के लिए 5000 रुपये मांगे थे। जिसे दोपहर 1 बजे जीजा द्वारा उसके एकाउंट में ट्रांसफर किया गया था।

जवान यह पैसे घर जाने के लिए जो गाड़ी बुक किया था उसका किराया देने के लिए मांगा था। 4-5 जवान मिलकर घर जाने के लिए गाड़ी को ठीक किए थे। 26 की सुबह परिजनों को अपने बेटे का घर आने का इंतजार था। लेकिन तभी घर बेटे की मौत की खबर मिली

हत्या की FIR दर्ज करने से पुलिस ने किया इनकार: परिजनों ने कहा- पुलिस की इस सिस्टम न्याय मिलने की उम्मीद नही हैं। भोला के पिता बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए डुमरांव थाने में FIR दर्ज कराने के लिए आवेदन देने गये थे। लेकिन थाना द्वारा FIR लेने से इंकार कर दिया गया। कहा गया कि दो दिन बाद आवेदन लिया जाएगा। अंत में परिजन शव लेकर वापस गया लेकर चले गए।

SP बोले- मामला गंभीर, हर एंगल से होगी जांच: SP नीरज कुमार ने कहा कि मामला गम्भीर है। मामले की जांच तकनीकी ढंग से की जा रही है। परिजन के आवेदन पर केस दर्ज होगा, हर एंगल से जांच की जाएगी। बता दें कि पुलिस अभी सुसाइड नोट के बारे में जानकारी नहीं देना चाहती है। अनुसंधान में परेशानी आने की बात कही गई

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here