चीनी मीडिया का दावा, गलवान घाटी में PLA ने पकड़े थे घायल भारतीय सैनिक, देखिए वीडियो…

0
108
Chini media ka dawa balwan ghati me pla ne pakde the ghayal bharatiya sainik

भारत और चीन के बीच मे लंबे समय से विवाद है। और कई बार दोनो देशो की सेनाओं के बीच संघर्ष की कई खबरे भी सामने आई है। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे चीन की सेना नद गलवान्न घाटी में जंग के दौरान घायल हुए भारतीय सैनिकों को पकड़ा था।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है जिसमे लिखा है कि भारतीय सैनिकों ने नियमो को तोड़ा और चीनी सेना के जवानों के साथ शारीरिक रूप से संघर्ष किया। इस वीडियो को ट्विटर पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए लिखा कि 18 घंटे पहले चीन के State Affiliated मीडिया की तरफ से वीडियो सामने आया है। चीनी सेना ने घायल भारतीय सैनिकों को गलवान्न घाटी में रिकॉर्ड किया और उनकी इतनी गंभीर हालत कर दी गई। अगर ये सही है तो कहा है 56 इंच?

अभी तक इस वीडियो का पता नही चला है कि ये कब का है। लेकिन इस वीडियो को गलवान्न घाटी से जोड़कर चीनी मीडिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। एलएसी पर चीनी सेना की उकसाने वाली हरकते जारी है। वही कुछ दिन पहले ही अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के लड़ाई की खबरे सामने आई थी।

200 चीन सैनिको ने तिब्बत के रास्ते भारतीय बॉर्डर पर पिछले हफ्ते दखल करने की कोशिश की। वही कुछ घंटे के लिए दोनो देशो की सेनाओं की बीच लड़ाई भी हुई थी। लेकिन सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षो के बीच इंगेजमेंट कुछ घंटों तक चली और इसे मौजूदा प्रोटोकॉल को सुलझा लिया था। जिसमे कोई भी नुकसान नही हुआ था।

वास्तिविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर परेशानियों को कम करने के लिए भारत और चीन के बीच कई दौर की कमांडर की बातचीत हुई लेकिन कोई हल नही निकला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here