मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए लड़की ने परिजनों को मनाया, लेकिन एक संत ने बदल दिया लड़की का मन…

0
843
The girl persuaded the family members to marry a Muslim boy but a saint changed the girl's mind

सोशल मीडिया पर आए दिन नकारात्मक खबरें देखने और पढ़ने को मिलती है, तो कई बार कुछ अच्छी-सकारात्मक खबरें भी देखने को मिल जाती है। ऐसी ही एक ख़बर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। धर्म को लेकर आपने कई घटनाएं अपने आसपास सुनी या देखी होगी और दूसरी धर्म मे शादी या प्यार करना आए दिन देश में सुर्खियां बटोरता है। यह मामला कर्नाटक के मैंगलुरु का है।

जहां पर एक डॉक्टर हिंदू लड़की एक डॉक्टर मुस्लिम लड़के के साथ शादी करने जा रही थी। लड़की ने मुस्लिम से शादी करने के लिए अपने घर वालो को भी मना लिया था और उन्होंने शादी के लिए अनुमति भी दे दी थी। लेकिन फ़िर कुछ ऐसा हुआ कि लड़की का ह्रदय परिवर्तन हो गया और उसने मुस्लिम धर्म में शादी करने से मना कर दिया।ALSO READ THIS:जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे दीपक नैनवाल, अब पत्नी बनीं सेना में अफसर, दोनो बच्चे भी वर्दी में आए नजर…

बताया जा रहा है कि हिन्दू डॉक्टर लड़की को न सिर्फ मुस्लिम लड़के ने अपने प्यार में फंसाया। उसके बाद लड़की ने अपने घर वालो को शादी के लिए मनाया। फिर लड़की के परिवार वाले भी शादी करने के लिए तैयार हो गए। इतना ही नही शादी की डेट भी फ़िक्स कर दी गई। लेकिन फिर अचानक लड़की का मन बदल गया और उसने शादी के लिए मना कर दिया।

हिंदू संत वज्रदेही महाराज को जब इस बात का पता चला तो वह लड़की के घर गए और उसको हिंदू धर्म के बारे में समझाया। लड़की ने जब संत से हिन्दू धर्म की महानता के बारे में सुना, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। बाद में शादी की बात को लेकर लड़की को बहुत पछतावा हुआ और उसने अपना फैसला बदल लिया।ALSO READ THIS:दुखद: हार्ट अटैक से उत्तराखण्ड पुलिस कांस्टेबल का निधन, विभाग में सोक की लहर…

जब लड़की ने मुस्लिम लड़के से शादी करने का फैसला बदल दिया तो संत वज्रदेही ने अपने साथ लाए हुए जल से लड़की को आचमन कराया और फिर उसके मन की शुद्धि की। लोगो को संत के बारे में पता चला तो वह उनकी तारीफ़ कर रहे है। इतना ही नही कई यूज़र्स ने कहा कि काश! ऐसे संत और भी होते जो इस तरह का काम करते।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here