हेलमेट न पहनने पर ओडिशा पुलिस ने पूर्व सैनिक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

0
30
Police brutally thrashes ex-soldier for not wearing helmet

आपको बता दें कि उड़ीसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ हेलमेट न पहनने पर पूर्व सेना के जवानों को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इससे पहले भी दूसरी जगह पूर्व जवान का मास्क ना लगाने पर चालान काटा गया था। पूर्व जवानों के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा दो महिला कॉन्स्टेबल समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

यह मामला ओड़िशा के केंद्रपाड़ा क्षेत्र का है जहाँ गुरुवार को पुलिस द्वारा हेलमेट और मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वहाँ से गुज़र रहे पूर्व सैनिक को पुलिस ने रोका। हेलमेट न पहनने पर उन्हें पुलिस ने डंडों से पीट दिया।

पूर्व सैनिक की पहचान मनोरंजन राउत के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मनोरंजन अपनी पत्नी के बाद स्कूटी में सवार होकर अपने घर जा रहा था। कॉलेज स्क्वायर में मास्क ना पहनने पर पूर्व सैनिक का चालान काटा गया। जैसे ही उन्होंने कुछ मीटर की दूरी तय करी तो उन्हें पुलिस टीम ने रोका और हेलमेट न पहनने पर जुर्माना भरने को कहा। मनोरंजन द्वारा इस जुर्माने को भरने से इनकार किया गया। जिसे लेकर पुलिस और पूर्व सैनिक के बीच विवाद हो गया।

वहाँ मौजूद पुलिसकर्मी मनोरंजन की पत्नी के सामने ही उनसे गाली गलौज करने लगे और उसके बाद उन्हें डंडे से पीटने लगे हैं। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक महिला कॉन्स्टेबल समेत पाँच पुलिसकर्मी मनोरंजन को डंडों से पीट रहे हैं। साइड में खड़ी उनकी पत्नी रोते हुए नज़र आ रही है। इसके बाद केंद्रपारा की पुलिस ने मनोरंजन पर आरोप लगाया कि उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और उसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया और उसकी स्कूटी भी ज़ब्त कर ली गई। पुलिस प्रशासन द्वारा जब इस मामले की जाँच की गई तो कार्रवाई में अब तक उन्होंने छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

READ ALSO: उत्तरप्रदेश: बुर्का पहन महिलाओं के वार्ड में जा घुसा डॉक्टर का ड्राइवर, पकड़े जाने पर उसने यह बताया कारण….

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here