अलवर की निर्भया के लिए दुआ कीजिए, दुष्कर्म के बाद दरिंदगी, नाजुक प्राइवेट पार्ट के साथ करी ऐसी घिनौनी हरकत…

0
2335
Brutal rape case in Alwar with a minor fifteen years old girl
Photo:Brutal rape case in Alwar with a minor fifteen years old girl

खबर राजस्थान के अलवर की है। जहाँ दिल्ली की निर्भया हत्याकांड जैसी वारदात सामने आ रही है। एक बार फिरसे पूरा देश इस घटना से शर्मसार हो उठा है। सवाल है कि आखिर कब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे। कब इन दरिंदो के दिल में ऐसा खौफ बैठेगा कि ये ऐसे अपराध न करें। प्रसाशन हमेशा ही बड़े बड़े दावे करता आया है लेकिन ऐसे दुष्कर्मों पर लगाम नहीं लगा पाता है। 

ताजा मामला राजस्थान के अलवर शहर से सामने आ रहा है। जिसने आम जनता के लोगों को अंदर तक झंजोर दिया है।दरहसल बात 11जनवरी की रात की है। जब कुछ दरिंदों ने निर्भया के जैसे एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात तो यह है कि इन दरिंदों ने इस बालिका के प्राइवेट पार्ट्स को बुरी तरह जख्मी कर दिया।

धारदार नुकीले हथियारों से इस पीड़ित बालिका के नाज़ुक अंगों को चोट पहुंचाई। अंततः वारदात को अंजाम देने के बाद इस बच्ची को ओवरब्रिज से दरिंदो ने नीचे की ओर फेंक दिया।जब अलवर के अस्पताल में इलाज न हो पाया तो इस लड़की को राजधानी जयपुर के लिये रैफर कर दिया गया।

घटनास्थल में सूत्रों से सामने आ रहा है। की यह वारदात बस के अंदर हुई है। पुलिस ने cctv फुटेज खंगाले तो तिजारा फाटक ओवरब्रिज से एक प्राइवेट बस निकलती दिखाई दे रही है। यह घटना लगभग शाम साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है।इ

स दौरान cctv में कोई लड़की ओवरब्रिज में दिखाई नहीं दे रही लेकिन जैसे ही बस निकलती है ठीक इसके बाद पीड़िता ओवरब्रिज के नीचे दिखाई देती है। शक है कि सारी वारदात बस में ही की गई होगी। अब पुलिस इस प्राइवेट बस की खोजबीन में लग चुकी है। अब इंतज़ार है तो इस बस के मिलने का।

पीड़िता को दी गयी आर्थिक सहायता :राजस्थान राज्य की सरकार की ओर से इस तरह पीड़ितों के लिए प्रीतिकार योजना के तहत मुआवजा दिया जाता बता दें इस पीड़िता के लिये भी परिजनों के पास लगभग ढाई लाख रुपये दिए गए हैं वहीं बड़े बड़े मंत्री नेतागण भी इस पीड़िता को देखने जयपुर अस्पताल पहुंचें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here