नकाब पहन महिला ने मेट्रो स्टेशन पर लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे, पुलिस ने मारी गोली

0
205
Woman shot by police after shouting 'Allah Hu Akbar' at metro station in France
Woman shot by police after shouting 'Allah Hu Akbar' at metro station in France (फोटो: रॉयटर्स)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस के एक हिजाब पहनी महिला को गोली मार दिए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि महिला मेट्रो स्टेशन पर धमाका करने की बात कर रही थी, पुलिस को उसका व्यवहार काफी उग्र लगा इसलिए उसे गोली मारी गई, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला घायल हो गई है। वहीं वहां मौजूद लोगों के मुताबिक महिला अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रही थी। एक सूत्र ने बीबीसी को बताया कि जब महिला ने पुलिस के आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया तो अधिकारियों ने आठ बार गोलियां चलाईं।

 

क्या था पूरा मामला? 

पेरिस पुलिस के मुताबिक महिला मेट्रो स्टेशन पर खड़ी थी, जहां उसने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। जब उससे सरेंडर करने को कहा गया तो उसने खुद को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी। पुलिस के मुताबिक आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पर गोलियां चलाई गईं। पेट में गोली लगने के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, अस्पताल में उसका ऑपरेशन भी किया गया है।

 

अधिकारियों द्वारा दो जांच शुरू की गई हैं। एक महिला को लेकर और दूसरा यह निर्धारित करने के लिए है कि पुलिस द्वारा गोलियां चलाया जाना कहां तक ठीक था।

 

यह घटना इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े फ्रांस में बढ़े तनाव के बीच हुई है। इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी फ़्रांस के एक स्कूल में एक हमलावर ने कथित तौर पर “अल्लाहु अकबर” चिल्लाकर एक शिक्षक की हत्या कर दी थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले के बाद पेरिस के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। फिलहाल महिला के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है और उसके परिवार का भी बयान सामने नहीं आया है। महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here