उत्तराखंड के बहुत से युवकों का सपना देश की सेवा कर भारतीय फौज में शामिल होने का होता है।कई जवान देश की सेवा करते करते शहीद भी हुए है,लेकिन तब भी युवाओं का जुनून सेना में भर्ती होने के लिए कम नही होता है।इस बार भी उत्तराखंड ने देश को 233 जवान दिए है।
कठिन परिश्रम के बाद कल शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर , लेंसीडोन भवानी दत्त परेड ग्राउंड से यह जवान अब भारतीय सेना के अलग अलग अंगों का हिस्सा बन चुके है। परेड के पुनर्निरीक्षण ब्रिगेडियर हरमीत सेठी थे।जिन्होंने परीक्षित रिक्रूटो को कसम दिलाई।
रिक्रूटो ने शानदार ड्रिल प्रदर्शन किया।साथ ही रिक्रूटो को शानदार प्रदर्शन करने पर ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया। राइफलमैन नीरज रावत को स्वर्ण पदक,राइफलमैन निशांत रावत को रजत पदक और राइफलमैन संदीप सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कोर्स के दौरान भी अच्छा परिश्रम करने वाले रिक्रूटों को भी सम्मानित किया गया।
नायक जसवंत सिंह को उत्तम प्रशिक्षण, सर्वश्रेष्ठ ड्रिल का पुरुस्कार राइफलमैन अतुल खंतवाल,बेस्ट फायरिंग का पुरस्कार राइफलमैन रितिक सिंह को मिला।इनके अलावा उत्तम पलटून का खिताब नायक सुमन सिंह सजवान को दिया गया। घ कंपनी के नाम उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चैंपियनशिप बैनर रही जिसे सूबेदार सुमन सिंह सजवान ने लिया।