भारतीय सेना के आगे एक बार फिर झुका ड्रैगन, अगवा लड़के को लौटाने के लिए तैयार हुआ चीन…

0
1002
The dragon bowed once again in front of the Indian army, China ready to return the kidnapped boy...
Image:The dragon bowed once again in front of the Indian army, China ready to return the kidnapped boy.(Source: Social Media)

आपको बता दें कुछ समय पहले ही चीनी सेना पर अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ ने एक लड़के को अगवा करने का आरोप लगाया था।आज की खबर उसी से संबंधित है।जिस लड़के को अगवा किया गया उसका नाम मिराम तरोन है, जो केवल 17 साल का अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले का निवासी है। अरुणाचल प्रदेश से सांसद तापिर गाओ द्वारा बताया गया कि चीनी सेना ने भारतीय सियुंगला क्षेत्र के लुंगता जोर इलाके से उस बच्चे का अपहरण कर लिया।

अधिकारियों को इस बात की खबर तरोन के दोस्‍त जॉनी यइयिंग ने दी जो चीनी सेना से बचकर भागने में कामयाब रहा।जब चीनी सेना से इस बारे में पूछा गया तो वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘मुझे स्थिति की जानकारी नहीं है।’

जल्दी ही अधिकारियों ने इस बात की सूचना अरुणाचल प्रदेश के सांसद गाओ ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को दी और इस मामले में जल्दी ही आवश्यक कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया।साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारतीय सेना,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग किया।

जल्दी ही भारतीय सेना इस मामले को लेकर हरकत में आ गई,जिसके 3 दिन के अंदर ही चीन ने भी प्रतिक्रिया दे दी ।एक बार फिर चीन को भारतीय सेना के सामने झुकना पड़ा। और अब चीनी सेना भारतीय सेनाओं के बढ़ते दबाव के बाद उस लड़के को वापस लौटाने को तैयार है।उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश का यह लड़का एक हफ्ते के अंदर भारत लौट आएगा।

इस मामले में पहली बार चीनी से बात गुरुवार को हॉटलाइन के जरिये हुई।इस बात की जानकारी डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे द्वारा दी गई है।समाचार एजेंसी एनआई के अनुसार उन्होंने बताया कि चीनी सेना ने बताया कि उन्हें अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ लड़का मिल गया है।जल्दी उसे भारत भेज दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here