उत्तराखंड बड़ी खबर: भाजपा से आठ बार विधायक रहे हरबंश कपूर का निधन..

0
64
8 time MLA Harbans Kapoor passed away.

खबर आई है कि भारतीय जनता पार्टी के काफी पुराने और वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। बीजेपी के लिए यह बहुत ही दुख भरी खबर है कि उनके वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर अब उनके बीच नहीं रहे।

बता दें कि हरबंस कपूर बीजेपी से 8 बार विधायक रह चुके हैं ।वह 1990 से 2002 तक तत्कालीन यूपी के देहरादून सीट से विधायक रह चुके हैं तथा उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी वे चार बार देहरादून के गढ़ी कैंट सीट से विधायक रहे। लेकिन 8 बार विधायक बनने के बावजूद भी एक बार भी मंत्री नहीं बन पाये।

 खबर आई है कि उनका निधन देर रात को सोते वक्त हो गया था। यह खबर बीजेपी के नेता और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने दी। उनके निधन पर बीजेपी सरकार के नेताओं, मंत्रियों ,विधायकों ने शोक व्यक्त किया है।

साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।हरबंस कपूर बड़े ही सरल व सहज विचार के व्यक्ति थे। उनके निधन पर पूरे उत्तराखंड ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here