
बाराकोट विकासखंड के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर बसौटी के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, ढटीगांव ग्राम सभा के ग्राम प्रधान नवीन कुमार (पुत्र महेश राम) अपनी अल्टो कार (संख्या UK 03-2484) से अपने बेटे सुनील कुमार के साथ लोहाघाट से वापस अपने गांव लौट रहे थे।इसी दौरान बसौटी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


