Home उत्तराखंड 30 जून को बंद हो जाएगी राफ्टिंग; रोमांच के सफर के लिए...

30 जून को बंद हो जाएगी राफ्टिंग; रोमांच के सफर के लिए पहले ही बनाएं प्लान

0
0
Uttarakhand: Rafting to close on June 30; plan your adventure trip in advance.
Uttarakhand: Rafting to close on June 30; plan your adventure trip in advance.

 गंगा में रिवर राफ्टिंग का मौजूदा सीजन अब आखिरी पड़ाव में है। पर्यटन विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 30 जून को राफ्टिंग बंद करने का निर्णय लिया है। मानसून में नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण दो महीने का ब्रेक लिया जाता है। 1 सितंबर से जलस्तर सामान्य होते ही राफ्टिंग फिर से शुरू हो जाएगी। यानी आज से राफ्टिंग के शौकीनों के पास सिर्फ 10 दिन बचे हैं।

मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत देशभर से पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवसायी पर्यटकों को कार्यालय से फूलचट्टी, क्लब हाउस, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौड़ियाला, मरीन ड्राइव तक ले जाते हैं, जहां से गंगा की लहरों में रोमांच शुरू होता है।

गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए 30 जून को सीजन बंद किया जाता है। जलस्तर सामान्य होते ही एक सितंबर से फिर राफ्टिंग शुरू होगी। उन्होंने राफ्टिंग के शौकीनों से अपील की कि सीजन खत्म होने से पहले इन बचे हुए 10 दिनों में गंगा के रोमांच का भरपूर आनंद ले लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here