पिथौरागढ़: छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे नायब सूबेदार मनोहर भट्ट का निधन, बेटे ने NCC की ड्रेस में दिया सैल्यूट

0
1148
Naib subedar manohar Bhatt died in road accident
Image: Naib subedar manohar Bhatt died in road accident (Source: Social Media)

आज की दुखद खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के चौकोड़ी क्षेत्र से आ रही है। यहां कुछ दिन पहले सूबेदार मनोहर भट्ट (45 वर्षीय) की सड़क हादसे एम मृत्यु हो गई।उन्हे अंतिम विदाई दी गई।उनकी तैनाती नागा रेजिमेंट में थी। 

जानकारी के अनुसार,छुट्टी लेकर सूबेदार मनोहर भट्ट 1 मार्च को घर आए थे।जब छुट्टी पूरी कर वह ड्यूटी पर वापस लौटने के लिए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन जा रहे थे कि उसी दौरान उन्हें एक वाहन ने बहुत जोरदार टक्कर मार दी।इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसके बाद उन्हें जल्दी ही सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इन दिनों उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी।साथ ही जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ घर लाया गया। यहां उनके परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था।सुबेदार मनोहर की पत्नी बेसुध थी तो उनकी माता को भी कोई होश न था।

साथ ही उनकी दो बेटियां पूनम और करिश्मा है। इस हादसे ने दोनो मासूम बेटियों से उनके पिता को छीन लिया।गुरुवार को दोपहर में सैन्य सम्मान के साथ राम गंगा घाट पर Naib Subedar Manohar Bhatt को अंतिम विदाई दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here