Advertisement
Home उत्तराखंड उत्तराखंड: डामर से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की हुई मौत

उत्तराखंड: डामर से भरा ट्रक खाई में गिरा, चालक की हुई मौत

0
0
Truck loaded with asphalt falls into ditch, driver dies
Truck loaded with asphalt falls into ditch, driver dies

कीर्तिनगर विकासखंड के दुग्गड़ा जांखी मोटर मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ट्रक सड़क निर्माण के लिए डामर लेकर जा रहा था। इस दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जाखी रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

सूचना पर कोतवाली कीर्तिनगर, स्थानीय चौकी दुगड्डा पुलिस टीम तथा एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रक सड़क से करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ था और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ था।पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हाट, जनपद चमोली के रूप में हुई है।बताया कि ट्रक श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड निर्माण कार्य स्थल की ओर जा रहा था। ग्राम चौकी से आगे शोड, पाली तोक के समीप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे चालक वाहन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here