उत्तराखंड: 19 साल के इस युवा क्रिकेटर की BCCI ने धोखाधड़ी पकड़ी, लगाया दो साल का बैन…

0
61
Under 19 cricketer eklavya gupta from uttarakhand gets 2 years ban from BCCI

आपको बता दें कि हर साल क्रिकेट में एज ग्रुप के दस्तावेजों के साथ छेड़-छाड़ के मामले सामने आते हैं। जिसके चलते कई खिलाड़ियों को सज़ा भी मिलती है लेकिन यह सिलसिला फिर भी बंद नहीं होता। इसी बीच उत्तराखंड के एक खिलाड़ी से संबंधित एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यह मामला अंडर-19 क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। कैंप में चुने गए खिलाड़ी एकलव्या ने उत्तराखंड के साथ साथ उत्तर प्रदेश का भी जन्म प्रमाण पत्र बनाया है। उसके जन्म प्रमाण पत्र में जन्म की तिथि एक ही है लेकिन यह नियमों के सख़्त ख़िलाफ़ है।

आपको बता दें कि अंडर-19 के बाद उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लिए कैंप का आयोजन हुआ था। कैंप में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के डॉक्युमेंट्स की जाँच की गई। सभी खिलाड़ियों के डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के लिए BCCI को भेजे गए थे। सत्यापन के दौरान पता चला कि बल्लेबाज़ एकलव्य गुप्ता के दो जन्म प्रमाण पत्र है एक उत्तर प्रदेश के मेरठ का है और दूसरा उत्तराखंड के देहरादून का।

BCCI ने बल्लेबाज़ एकलव्या गुप्ता को टीम में धोखा धड़ी से चयनित होने के लिए दो वर्ष के लिए सस्पेंड किया है। BCCI की मेडिकल कंसल्टेंट ने बताया कि इस सम्बंध में सीएयू को मेल कर दिया गया है। युवा क्रिकेटर एकलव्या दो साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

READ ALSO: रुद्रप्रयाग: मोटर मार्ग पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, 10 लोग हुए घायल…..

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here