उत्तराखंड: यहां बेटा पैदा नहीं होने पर महिला ने की खुदकुशी…

0
32
Woman committed suicide in banbhoolpura haldwani

लोग अभी भी लड़का और लड़की में फर्क करते है। महिलाओं पर दबाब बनाते है कि उन्हें एक लड़का पैदा करना ही होगा। अगर लड़का नही होता तो महिलाओं को पीटना और दिमागी तौर पर इतना परेशान कर देती है कि वो गलत कदम उठा लेती है। एक ऐसी ही घटना सामने आई है। महिला का नाम शबाना (28 वर्ष) है। जो हल्द्वानी के बनभुलापुरा क्षेत्र की रहने वाली है। पति का नाम इरशाद और इनकी दो छोटी बेटियां भी है। इंद्रानगर बरसाती निवासी शबाना ने बुधवार को पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

माँ की मौत के बाद इन बच्चियों की देखभाल अब कौन करेगा। शबाना की मौत के बाद मायके और ससुराल वाले दोनो अलग अलग बाते कह रह है। मायके वालों ने बताया कि शबाना के ससुराल वाले हमारी बेटी को बेटा न होने पर परेशान करते थे और उस पर दबाब बनाते थे बेटा करने के लिए और बेटियों होने पर उसको अक्सर ताने देते थे। वही दूसरी ओर लड़के वालों का कहना है कि शबाना अपनी बीमारी को लेकर परेशान चल रही थी।

महिला के पिता अनवर हुसैन ने शबाना की मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को ठहराया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने ये भी बताया कि 28 सितंबर की रात शबाना ने उनको फोन किया तब वह फोन पर बहुत रो रही थी और कहा कि ससुराल वाले उसको मारना चाहते है। लेकिन पिता ने उसकी बातों पर ज्यादा ध्यान नही दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

READ ALSO: मौत का बुलावा, पहले खड़ी बाइक से गिरा युवक, फिर ऐसे हुई मौत….

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here