Advertisement
Home मनोरंजन गधागाड़ी पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, पाकिस्तानी कपल का Viral Video,देखकर हो जाएंगे...

गधागाड़ी पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, पाकिस्तानी कपल का Viral Video,देखकर हो जाएंगे लोटपोट

0
294
Entry of bride and groom on donkey cart, Viral video of Pakistani couple, you will be shocked to see
Entry of bride and groom on donkey cart, Viral video of Pakistani couple, you will be shocked to see
Advertisement

शादी-ब्याह ऐसे समारोह होते हैं, जिनसे जुड़ी हुई तमाम परंपराएं कभी अजीब तो कभी अनोखी लगती हैं. हालांकि कई बार तो बिना परंपराओं के भी ऐसी चीज़ें देखने को मिल जाती हैं, जो हमें हैरान कर देती हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला पाकिस्तान की शादी में, जहां दूल्हा-दुल्हन ने सजी-धजी बग्घी के बजाय गधागाड़ी में एंट्री मारी.

आपने अब तक दुल्हन और दूल्हे की एंट्री से एक से बढ़कर एक वीडियो देखे होंगे. कोई आसमान से चांद पर उतरने की एंट्री करता है तो कोई बाइक और रिक्शे से भी चला आता है, लेकिन आज जो एंट्री आप देखेंगे, उसके बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल इस बार कपल ने किसी लग्ज़री स्टेटस से एंट्री लेने के बजाय गधे वाली गाड़ी पर बैठकर वेन्यू तक पहुंचे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Glitz (@pakistan_glitz)

गधागाड़ी पर मारी एंट्री: वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा और दुल्हन सज-धजकर एक गधागाज़ी में बैठे में बैठे हुए हैं. चूंकि गधा शादी के लिए कपल को ले जा रहा है, ऐसे में उसने माला पहनी हुई है और सजा हुआ है. आसपास के लोग कपल का वीडियो बना रहा है और वीडियोग्राफर भी इसे अपने कैमरे में कैद कर रहा है. इतना ही नहीं खुद दूल्हा-दुल्हन भी गधागाड़ी में बैठे हुए लोगों को हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं. इस वीडियो कोदेखने के बाद कुछ लोग उनके इस अंदाज़ को अनोखा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सस्ता पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं. वैसे पाकिस्तान में महंगाई का जो आलम है, उसके लिहाज से ये सही है

Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here