उत्तरप्रदेश: दर्द से तड़पती बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को पुलिसकर्मी ने निकाला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

0
1955
Policeman pulled out dead child trapped in monkey's womb suffering from pain, video viral on social media
Image: Policeman pulled out dead child trapped in monkey's womb suffering from pain, video viral on social media (Source: Social Media)

आज की खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है।यहां के पुलिसकर्मी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,इस वीडियो को देख हर व्यक्ति पुलिसकर्मी की प्रशंशा कर रहा है,साथ है लोग उन्हें सैल्यूट भी कर रहे है।इस मानवीय वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के एक पुलिसकर्मी ने बंदरिया के गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

जी हां,इन पुलिसकर्मी का नाम विनोद कुमार है,जिनकी तैनाती इस समय फतेहपुर के खागा थाने में आरक्षी के पद पर है।इस वीडियो को फतेहपुर पुलिस द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था।वीडियो में देखा गया है कि नाले में एक बंदरिया दर्द से तड़प रही होती है कि उसे पुलिसकर्मी बाहर निकालते हैं।

उनके बाद वह उसकी स्थिति देखकर कपड़े की सहायता से उसके गर्भ में फंसे मृत बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास करते है।इसी दौरान वह बंदरिया को हो रहे दर्द का भी ध्यान रखते हुए नजर आते है।बाद में धीरे से गर्भ से मृत बच्चे को बाहर निकाल वे बंदरिया की जान बचा लेते है,जिसके बाद वह हो जाती है।उनकी तैनाती #UP112 में #PRV-3521 थाना खागा पर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here