हल्द्वानी: कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे पति-पत्नी, दम घुटने से दोनो की मौत…

0
40
Husband wife died in haldwani due to angithi gas
Image:Husband wife died in haldwani due to angithi gas(Source: Social Media)

आज की खबर हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र से आ रही है।यहां दम घुटने से एक रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। 

हल्द्वानी वार्ड नंबर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा निवासी किशन राम चन्याल 62 वर्ष के थे वे उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे।और डेढ़ साल पहले ही उन्होंने बीआरएस लिया था।रविवार की देर रात को भी रोज की ही तरह खाना खाने के बाद किशन और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती दरवाजे खिड़की बंद कर अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोने चले गए। लेकिन रात के समय कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं घुटने लगा जिसमे दोनो पति पत्नी की दम घुटने से मृत्यु हो गई।

अगली सुबह बड़ी बहू गुंजन जब कमरे में गई तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।उसके सास-ससुर वहां अचेत पड़े थे। मृतक के दो बेटे है।एक बेटे का नाम सूर्य प्रकाश है जो व्यापार करता है और छोटे बेटे का नाम पवन जो गंगोलीहाट में पटवारी है।परिवार के लोग जल्दी जल्दी अपने माता पिता को अस्पताल ले गए।लेकिन तब तक दोनो की मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक दोनों पति पत्नी नींद में थे जिससे उन्हें अंदर धुआं घुटने का आभास भी नहीं हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here