टिहरी: खाई में गिरी यूटिलिटी, 5 लोगों की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर

0
91
Utility van fell into Ditch in tehri garhwal
Image: Utility van fell into Ditch in tehri garhwal (Source: Social Media)

पहाड़ों में सड़क हादसे होना अब आम बात हो गई है। ऐसे में हमारी छोटी सी लापरवाही भी हम पर बहुत भरी पद सकती है। आज की ऐसी ही खबर टिहरी से आ रही है।यहां एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरी,जिससे पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार यह वाहन दोपहर ढाई बजे के करीब पौखार से सौड़ गांव जा रही थी कि अचानक घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग पर यह खाई में गिर गई।इस पांच सीट वाले वाहन में कुल आठ लोग बैठे थे। जिनमे से पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं तीन ग्रामीण घायल घायल हो गए है।

वह सभी लोग सौड़ गांव के निवासी बताए जा रहे है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान द्वारा बताया गया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है jhan उनका इलाज चल रहा है।साथ ही मामले की जांच चल रही है।

मृतक लोगों के नाम इस प्रकार है: 65 वर्षीय बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल,66 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़,50 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह,44 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह एवं 65 वर्षीय गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि।

वहीं घटना में राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़,विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम एवं चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली घायल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here