दुखद खबर: एवलांच के चपेट में आई सेना की टीम, 10 जवान लापता…

0
79
10 nausena jawan missing in trishool mountain due to avalanche
Advertisement

उत्तराखंड के माउंट त्रिशूल में हिमस्खलन के चलते नौसेना के 10 जवान उसकी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ये जवान ट्रैकिंग के लिए माउंट त्रिशूल गए हुए थे लेकिन हिमस्खलन के चलते 10 जवान लापता हो गए। जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले जवानों का यह दल त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए निकला था। त्रिशूल चोटी की ऊंचाई 7120 मीटर है।

शुक्रवार सुबह यह दल समिट के लिए आगे बढ़ा लेकिन तभी सभी जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे हुई। इस हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के 10 जवान आ गए। अभी तक सभी जवान लापता है। जवानों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

READ ALSO: उत्तराखंड: यहां बेटा पैदा नहीं होने पर महिला ने की खुदकुशी…

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here